
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को निर्माणाधीन मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अन्य निर्माणाधीन पुलों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी नहीं होने देने के निर्देश भी दिए।

