
इंदौर। सोशल मीडिया पर हाथों में चाकू लेकर रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। हीरानगर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखलिया निवासी उदय तिवारी और कान्हा उर्फ कृष्णा शर्मा के रूप में हुई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। पूछताछ में आरोपियों ने लोगों में डर और अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से रील बनाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। वहीं, कुछ दिन पहले वायरल हुए जाट गैंग के आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
