इंदौर में टेलीपरफॉर्मेंस के बाहर देर रात एक नशे में धुत कार चालक ने जमकर हंगामा मचा दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक का सड़क पर खड़े लोगों से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी।आरोप है कि बेकाबू कार टेलीपरफॉर्मेंस के बाहर लगी चौपाटी की दुकानों में जा घुसी, जिससे दुकानों में रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
