इंदौर के देवगुड़िया स्थित मानसरोवर नगर, पानी की टंकी वाले गार्डन में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ जी का पंचामृत एवं पवित्र जल से विधि-विधानपूर्वक स्नान कराया गया। इसके पश्चात बाबा का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज जोगी, गोलू चौहान, मुकेश चौहान, सुमित चौहान, चरण शेखावत, भगवान योगी, जीतू योगी, लेखराज जोगी, श्रीराम जोगी, रमेश जोगी, पप्पू जोगी, गोलू, छोटू, जोगेंद्र, फुलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
