{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
महू। मध्य प्रदेश के महू स्थित पर्यटन स्थल जानापाव की पहाड़ी पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ढलान पर उतर रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कार ने पहले एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे लगे मैगी के ठेले में जा घुसी।हादसे में एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह कार के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
