

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा और भांग जब्त की।आबकारी गश्त टीम को विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त पलासिया क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली और विनोबा नगर में कार्रवाई की गई। बड़ी ग्वालटोली स्थित एक आवासीय मकान से आरोपी अजय पिता राम गुलाम खेतवास के कब्जे से देशी मदिरा बरामद की गई। वहीं, विनोबा नगर स्थित एक अन्य आवासीय मकान से आरोपी तनु बड़ा सी पत्नी विवेक खेतवास के कब्जे से भी देशी मदिरा जब्त की गई।दोनों स्थानों से कुल 350 पाव देशी मदिरा बरामद हुई। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 एवं 45 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।अवैध भांग निर्माण इकाई पर भी छापासंयुक्त आबकारी टीम ने नगर निगम क्षेत्र की सुतार गली स्थित एक आवासीय मकान में अवैध रूप से संचालित भांग निर्माण इकाई पर भी कार्रवाई की। टीम ने मौके से 40 किलोग्राम भांग और एक भांग पिसाई मशीन जब्त की। मामले में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में कुल 350 पाव देशी मदिरा, 40 किलोग्राम भांग और एक भांग पिसाई मशीन जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 55 हजार रुपये बताया गया है।
