मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के बीच उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब माल से लदा एक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक पर बंद हो गया। इसी दौरान सामने से मालगाड़ी आने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया।ड्यूटी पर जा रहे QRF जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए भारी ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से बाहर किया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित रेल हादसा टल गया।घटना में QRF जवानों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना हो रही है। जवानों ने यह साबित किया कि संकट की घड़ी में कुछ मिनटों की तत्परता कई जिंदगियां बचा सकती है।हालांकि, इस घटना ने रेलवे ट्रैक के बीच वाहन खराब होने जैसी आपात परिस्थितियों को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन की आपात व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह गंभीरता से विचार करने का विषय है।
