Oplus_131072
इंदौर। पुलिस की जनसुनवाई जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में दिव्यांग फरियादी शुभम साहू की समस्या का इंदौर पुलिस ने समाधान कराया। शुभम की बैट्री वाली ट्राईसाइकिल बस में गुम हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस जनसुनवाई में अपनी समस्या रखी।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने जनसुनवाई के दौरान शुभम की समस्या सुनी और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने बस ऑपरेटर से संपर्क कर शुभम की समस्या का समाधान कराने के प्रयास किए।पुलिस के प्रयासों के बाद बस ऑपरेटर ने शुभम साहू को नई बैट्री वाली ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। नई ट्राईसाइकिल मिलने से शुभम को बड़ी राहत मिली। उन्होंने इंदौर पुलिस की पहल और सहयोग के लिए आभार जताया।इंदौर पुलिस की इस पहल से एक जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को दोबारा अपने दैनिक कार्यों के लिए सहारा मिल सका।
