Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह स्कीम नंबर 78 स्थित ज्ञानी जी के ढाबे का शनिवार रात करीब 10:30 बजे का एक वीडियो खबर सत्याग्रह टीम के पास प्राप्त हुआ है। वीडियो भेजने वाला परिवार के साथ डिनर करने पहुंचा था। पार्टी के बाद डेकोरेशन के बीच परिवार की बच्ची फोटो खिंचवा रही थी, तभी आरोप है कि एक कर्मचारी ने फोटो खिंचवाने के ₹250 शुल्क की बात कही।परिजन ने सवाल किया कि “₹250 किस बात के? फोटो खिंचवाने के भी ₹250 लगते हैं क्या?” साथ ही वीडियो में यह सवाल भी सुनाई देता है कि “यहां एक लाइट चालू करने पर भी शुल्क लगता है क्या?”वीडियो भेजने वाले का दावा है कि कैमरा शुरू होते ही कर्मचारी के सुर बदल गए। वहीं कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हमारे ओनर ने बोला है, इसलिए बोल रहा हूं।” मामला बढ़ने पर मैनेजर ने बीच-बचाव किया।
