Oplus_131072
फोटो की होड़ में धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी कथित तौर पर आगे आने की कोशिश में धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और कह रहे हैं—“नेता तो नेता होते हैं, फोटो के लिए कुछ भी कर सकते हैं!” अब यह वीडियो राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
