
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लसूडिया परमार में आयोजित जन-विश्वास शिविर में शामिल होने के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय से एक ही बस में सवार होकर रवाना हुए।मंत्री, कलेक्टर, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का एक साथ बस से शिविर के लिए रवाना होना जन-विश्वास अभियान की भावना और प्रशासन की सामूहिक सहभागिता को दर्शाता है।लसूडिया परमार में आयोजित शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
