{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल सिल्वर पैलेस में रविवार रात करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल के कमरे में एक युवती के साथ खजराना निवासी फैजान खान और अमन खान ठहरे थे और युवती को नशा करवाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान अमन मौके से फरार हो गया, जबकि फैजान को पुलिस के हवाले किया गया।कार्यकर्ताओं ने फैजान के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और चैट मिलने तथा कमरे से शराब की बोतलें, कंडोम और सेक्स वर्धक गोलियां मिलने का दावा किया है। लसूड़िया पुलिस ने फैजान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक नशे की हालत में था और युवती से जुड़े आरोपों को लेकर नशा उतरने के बाद पूछताछ की जाएगी।मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित, मानसिंह राजावत, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल और नवीन अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
