रीवा। रौली गांव में बाढ़ के पानी के बीच शव को घर तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने ड्रम बांधकर अस्थायी साधन तैयार किया और शव को पानी पार कराकर ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि मदद मांगने पर सरपंच ने कथित तौर पर कहा—“यह हमारा काम नहीं है।” घटना का वीडियो सामने आने के बाद व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
