Oplus_131072
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी का इंदौर के उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा संस्था जय गोपाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव जी के निज निवास जय गोपाला विला पर आगमन हुआ। इस अवसर पर अशोक यादव जी ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी ने अशोक यादव जी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
