काठमांडू। नेपाल में तिब्बत सीमा से लगे मध्य क्षेत्रों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 98 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। आपदा के कारण कई शहरों और गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।बाढ़ की तेज धारा में कई पुल बह गए, जबकि कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का भरोसाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए नेपाल सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल को हरसंभव मानवीय और राहत सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत कर संवेदना और सहायता की पेशकश के लिए आभार जताया। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस कठिन समय में भारत की एकजुटता और सहायता का प्रस्ताव दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने नेपाल की ओर से भारत के समर्थन और सहयोग की भावना की सराहना की।
