भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के पास गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 22 मजदूर सवार थे। हादसे के बाद 6 मजदूरों के लापता होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, नदी के कटाव से बचाव के लिए मजदूर नाव से बोरी लेकर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव गंगा में पलट गई और सभी मजदूर नदी में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।SDRF की टीम लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की ओर से भी घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।
