इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में विवाद के बाद चौकीदार को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला मित्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी युवक अपनी महिला मित्र के साथ वापस लौटा और चौकीदार पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
