जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक CNG पाइप निकलकर पास खड़े एक व्यक्ति के सिर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
