इंदौर के विजय नगर स्थित HDFC बैंक शाखा में सूटो कैफे ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। कंपनी के डायरेक्टर और 50% शेयरधारक यशवंत पाटीदार ने आरोप लगाया कि कंपनी के बैंक खातों से ₹1.46 करोड़ से अधिक के कथित अनधिकृत फंड ट्रांसफर को लेकर चल रहे विवाद के दौरान अन्य डायरेक्टर्स अजय पाटीदार और शुभम पाटीदार ने उनके साथ बैंक के अंदर हाथापाई की। यशवंत पाटीदार के मुताबिक, फंड ट्रांसफर को लेकर वह पहले ही इंदौर पुलिस आयुक्त और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। बैंक में हुई मारपीट की घटना को लेकर भी अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
