Oplus_131072
जयपुर। गणेश चतुर्थी के मौके पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आस्था के साथ शादी की उम्मीदों का भी जबरदस्त संगम देखने को मिला। मंदिर से मेहंदी लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर से मेहंदी लेकर लगाने से कुंवारे युवक-युवतियों की शादी की मनोकामना पूरी होती है। बस फिर क्या था—मेहंदी लेने वालों की ऐसी कतार लगी कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह मुश्किल हो गई। भीड़ को संभालने में प्रशासन और पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं—“भीड़ देखकर तो लगता है देश में कुंवारे-कुंवारियों की कमी अभी बाकी है!” आस्था हो या शादी की उम्मीद… गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी में मेहंदी के लिए लगी भीड़ ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
