मिट्टी के गणपति को साइकिल पर लेकर पहुंचे भक्ति में डूबे बच्चे
गणेश उत्सव के बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। महंगे सजावटी सामान और बड़ी-बड़ी मूर्तियों के बीच कुछ बच्चे सादगी के साथ मिट्टी के गणपति बप्पा को साइकिल पर लेकर जाते दिखाई दिए।न ढोल-नगाड़े, न भव्य सजावट और न ही दिखावे की होड़… बस सिर पर बप्पा और दिल में अटूट विश्वास।
