इंदौर। गीताभवन चौराहे पर शनिवार रात कार सवार युवकों द्वारा जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार से तीन युवक बाहर निकलकर गाड़ी के गेट और पिछले हिस्से पर लटकते हुए नजर आ रहे हैं।व्यस्त सड़क पर इस तरह खुलेआम स्टंट करना न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे को न्योता भी दे सकता है। इससे कार सवार युवकों के साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।वीडियो में दिखाई दे रही कार का नंबर 24 BH 0851 E बताया जा रहा है।सवाल यह है कि ऐसे जानलेवा स्टंट करने वालों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी? क्या किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है?मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
