Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौर राजवाड़ा स्थित राम हनुमान भक्त मंदिर परिसर में बीती रात रेशम गली के राजा का भव्य आगमन हुआ। हनुमान ध्वज पथक के साथ हुए आगमन में करीब 1-2 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। विशाल गणेश प्रतिमा के दर्शन को लेकर भक्तों में खासा हर्ष-उल्लास रहा। आतिशबाजी और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का आयोजन रेशम गली के राजा मित्र मंडल द्वारा हुआ।
