‘पंखिड़ा गरबा महोत्सव 2026’ की प्रैक्टिस शुरू—जोश में नजर आए प्रतिभागी
इंदौर (अभिषेक यादव)लोकस्वामी की अद्भुत प्रस्तुति ‘पंखिड़ा गरबा महोत्सव 2026’ की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इंदौर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में गरबा प्रैक्टिस का आगाज हो चुका है, जहां बड़ी संख्या में प्रतिभागी पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा के स्टेप्स की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।गरबा के पारंपरिक रंग और आधुनिक अंदाज के साथ प्रतिभागी जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान संगीत की धुन पर कदमताल करते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा जोश नजर आ रहा है और हर कोई गरबा महोत्सव के भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।‘पंखिड़ा गरबा महोत्सव 2026’ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गांधी हॉल में चल रही प्रैक्टिस से साफ है कि इस बार गरबा प्रेमियों के लिए आयोजन खास होने वाला है।
