इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इंदौर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मध्यप्रदेश में करीब 50 लाख ग्रामीण हितग्राहियों को उनकी संपत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को उनकी जमीन-मकान का कानूनी मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में नितिन नबीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ का शुभारंभ किया।
