इंदौर। राहुल गांधी छात्रों के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे हैं। इसी दौरान बापट चौराहे से एंबुलेंस के ट्रैफिक में फंसने का एक वीडियो सामने आया है।यह वीडियो खबर सत्याग्रह को एक आम नागरिक ने भेजा है। वीडियो में एंबुलेंस ट्रैफिक के बीच फंसी हुई दिखाई दे रही है।वीडियो सामने आने के बाद VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन के लिए रास्ता सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहीं, सड़क पर मौजूद आम वाहन चालकों की भी जिम्मेदारी है कि वे एंबुलेंस को तत्काल रास्ता दें।VIP मूवमेंट के दौरान एंबुलेंस के फंसने की स्थिति ने एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था और इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
