इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में वे Gen-Z यानी युवा पीढ़ी के छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान छात्र अपनी बात, सवाल और मुद्दे राहुल गांधी के सामने रखेंगे। राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम को लेकर शहर में राजनीतिक और छात्र गतिविधियां तेज हो गई हैं।
