इंदौर में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर स्टेज के पास आयोजकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे केबी बैजू भी मौके पर मौजूद रहे। बैजू इससे पहले SPG में राहुल गांधी के मुख्य सुरक्षाकर्मियों में शामिल रहे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस-आयोजकों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली।
