इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। इस दौरान पीएम मोदी की एक रैली में बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने से जुड़े प्रसंग का भी मजाक बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई।भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और बुजुर्ग महिला के सम्मान से जोड़ते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की। एक संवेदनशील कार्यक्रम में इस तरह की मिमिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसे मंच पर राजनीतिक व्यक्तित्वों और बुजुर्ग महिला से जुड़े प्रसंग का मजाक उचित था। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।
