इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले झांकियों के कारवां को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ झांकी मार्ग का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने झांकी मार्ग की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। शहर की अलग-अलग मिलों में झांकियों को अंतिम रूप देने का काम भी जारी है।25 सितंबर की रात इंदौर में अलग-अलग मिलों में तैयार हो रही झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियों में जुटा है।
