मुंबई। सायन स्थित अनिक डिपो में BEST की करीब 10 बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
