इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहे पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे मामूली बात को लेकर युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ युवक नशे की हालत में थे। इसी दौरान विजय नगर की ओर से आ रही एक कार के कांच भी फोड़ दिए गए। मारपीट और हंगामा बढ़ने के बाद बापट चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

