DUBAI, UNITED ARAB EMIRATES - DECEMBER 12: (EDITORS NOTE: Image has been digitally retouched) Nana Patekar poses during a portrait session on day three of the 11th Annual Dubai International Film Festival held at the Madinat Jumeriah Complex on December 12, 2014 in Dubai, United Arab Emirates. (Photo by Gareth Cattermole/Getty Images for DIFF)
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट मौत से लड़े, फिर ली अंतिम सांस
गोवा। बॉलीवुड के दिग्गज और अपनी दमदार अदाकारी व बुलंद संवाद अदायगी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में उनका निधन हो गया।जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर थे। अचानक तबीयत बिगड़ने और सीने में तेज दर्द के बाद वे अचेत हो गए। मेडिकल टीम को तत्काल उनके घर भेजा गया। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत नहीं संभली। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। नाना पाटेकर सिर्फ अभिनेता नहीं थे, बल्कि वे अपने तीखे तेवर, गंभीर संवाद और अलग अंदाज के लिए सिनेमा में एक अलग पहचान रखते थे।उनकी फिल्मों के संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं—“आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने?”नाना की आवाज में बोले गए ये संवाद अब उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों का हिस्सा बन गए हैं।‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ने वाले नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक तक भारतीय सिनेमा को अपनी अदाकारी से समृद्ध किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री सहित कई सम्मान मिले थे।एक दौर में पर्दे पर उनकी आवाज सुनकर दर्शक सन्न रह जाते थे…आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।
