इंदौर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 24 में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला के साथ एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जीतू यादव ने अभियान में सहभागिता की।अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर जनसेवा और संगठन के संकल्प का संदेश दिया। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जनसेवा, संगठन की सक्रियता और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। विधायक रमेश मेंदोला और पार्षद जीतू यादव ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन से जुड़ना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।वाहन रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और वार्ड क्षेत्र में भाजपा के सेवा संकल्प का संदेश दिया गया।
