पर्यावरण प्रेमियों से बोले- सनातन के उत्सव को अलग नजरिए से न देखें; नगर निगम की टीम ने रातभर चलाया सफाई अभियान
इंदौर। खबर सत्याग्रहदिवाली के बाद इंदौर के AQI में बढ़ोतरी को लेकर उठ रही पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की चिंता जरूर कीजिए, लेकिन दिवाली की खुशियों को AQI के आंकड़ों में मत तौलिए।महापौर ने कहा कि इंदौरवासियों ने दिवाली का त्योहार पूरे आनंद और उत्साह के साथ मनाया। आतिशबाजी के साथ धुंध और नमी के कारण कुछ समय के लिए शहर का AQI बढ़ा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने वाटर कैनन और सफाई मित्रों की मदद से रातभर काम कर शहर की सफाई और धूल नियंत्रण का प्रयास किया।पर्यावरण प्रेमियों से अपील करते हुए भार्गव ने कहा कि सनातन के उत्सव को अलग नजरिए से देखने का काम न करें। दिवाली हम सभी को जोड़ने और उत्सव मनाने का त्योहार है। उन्होंने स्वच्छता के मामले में इंदौर की पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर नंबर वन था, है और रहेगा।महापौर के इस बयान के बाद दिवाली के उत्सव, आतिशबाजी और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
