इंदौर के 32 थानों को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान, थाना प्रभारी राजकुमार यादव की टीम का शानदार प्रदर्शन
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर पुलिस कमिश्नरेट की अक्टूबर माह की रैंकिंग में लसूड़िया थाने ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल कर हैट्रिक बनाई है। थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने शहर के सभी 32 थानों को पीछे छोड़ते हुए अपनी नंबर-1 की जगह बरकरार रखी।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जारी रैंकिंग में चंदन नगर दूसरे और बाणगंगा थाना तीसरे स्थान पर रहा, जबकि पंढरीनाथ थाना सबसे आखिरी पायदान पर रहा।अपराध नियंत्रण, प्रभावी कार्रवाई, जनसंतुष्टि और बेहतर पुलिसिंग के मापदंडों पर खरा उतरते हुए लसूड़िया पुलिस ने लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया।
