
भोपाल में मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद भी परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है और इसे हत्या बता रहा है।मृतका के परिजन पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह (रिटायर्ड जस्टिस) पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए हुई थी। दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा शर्मा की मौत हो गई।मामले को लेकर परिवार लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है, जिससे यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
