Oplus_131072
निगम कार्यालय में घुसा युवक, उत्पात के बाद कर्मचारियों ने की पिटाई; वीडियो वायरल
इंदौर नगर निगम के हवा बंगला जोनल कार्यालय में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे युवक ने कार्यालय में घुसकर उत्पात मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने दफ्तर में रखे कागजात फेंक दिए और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।घटना के दौरान निगम कर्मचारियों ने युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन युवक लगातार हंगामा करता रहा। इसी बीच विवाद बढ़ गया और कर्मचारियों द्वारा युवक की पिटाई कर दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो क्या उसके साथ इस तरह मारपीट करना सही था? ऐसी स्थिति में उसे पुलिस या संबंधित विभाग के हवाले किया जाना चाहिए था, न कि कानून हाथ में लिया जाना चाहिए था।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की सत्यता भी खंगाली जा रही है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
