Oplus_131072
इंदौर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के मद्देनजर इंदौर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को सुरक्षित, शांत एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से भी अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करें।
