12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने की मांग की। निशांत कुमार ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा इसे वैकल्पिक विषय के रूप में विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
