Oplus_131072
भेरूघाट स्थित भगवती ढाबे के पास रविवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक MP13CE3547 की बैटरी से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में बैटरी में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
