Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | विदिशामध्य प्रदेश के विदिशा में NEET परीक्षा के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, एक छात्रा परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट देरी से पहुंची, जिसके चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि GPS की गलत लोकेशन और ट्रैफिक जाम के कारण परिवार समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच सका।घटना के बाद छात्रा के पिता परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रो पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिवार का कहना है कि कुछ मिनट की देरी ने बेटी का पूरा एक साल दांव पर लगा दिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियां कोई राहत या कार्रवाई करेंगी?
