Oplus_131072
महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सामान्य दर्शन लाइन में लगकर किया दर्शन, लगाए जय श्रीराम के नारेउज्जैन। महाकाल मंदिर में वीआईपी संस्कृति और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के 70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने विशेष सुविधा लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह सामान्य दर्शन लाइन में खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को समान अवसर मिलना चाहिए और वीआईपी संस्कृति के कारण आम भक्तों को होने वाली परेशानियों को समाप्त किया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।बजरंग दल पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन केवल विरोध करने में विश्वास नहीं रखता, बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए सकारात्मक पहल भी करता है। सामान्य दर्शन लाइन में लगकर दर्शन करने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि मंदिरों में भक्तों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रशासन से दर्शन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा भक्त हितैषी बनाने की मांग की।
