पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत हर संभव मदद के लिए तैयार
वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में इमारतें धराशायी हो गई हैं, जबकि प्रमुख हवाई अड्डे को एहतियातन बंद कर दिया गया है। देशभर में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।वेनेजुएला के राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मृतकों की संख्या हजारों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं।भूकंप के झटकों के बाद संचार, बिजली और परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई इलाकों में आपातकालीन सेवाएं लोगों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं।पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा,”वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, विशेषकर उन परिवारों के प्रति जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”
