इंदौर के अनूप टॉकीज चौराहे पर मंगलवार को एक बार फिर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। यातायात की अव्यवस्था का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरा पड़ा एमआर-9 मार्ग और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण इस क्षेत्र में लगभग रोजाना ऐसे हालात बन रहे हैं। पीक आवर्स में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।नागरिकों ने प्रशासन से एमआर-9 के निर्माण कार्य में तेजी लाने और चौराहे पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना जाम की समस्या से राहत मिल सके।
