इंदौर। एमआर-04 मार्ग पर दीप माला क्रॉसिंग के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (एम पी 09 डी टी 5903) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में तीन युवक सवार थे।वीडियो भेजने वाले व्यक्ति के अनुसार, स्कॉर्पियो शहर की ओर से आ रही थी और उसकी रफ्तार तेज थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब तीन से चार बार पलट गया। हादसे में तीनों युवक घायल हुए हैं।मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के साथी भी मौके पर पहुंचे।हादसा किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
