Oplus_131072
हैदराबाद। यश की फिल्म ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा साउंड सिस्टम अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो छात्रों के घायल होने की खबर है। वहीं एक युवती के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
