इंदौर। पलासिया चौराहे पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब गोरिल्ला की वेशभूषा में एक व्यक्ति ने ट्रैफिक संभालते हुए रॉन्ग साइड आने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोका। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे अंदाज का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
