बदनावर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र के गांव दांगीखेड़ी में एक पवन चक्की के गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विंड टर्बाइन का भारी-भरकम हिस्सा अचानक टूटकर जमीन पर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पवन चक्की का एक बड़ा हिस्सा पंखुड़ियों समेत नीचे गिरा। गनीमत रही कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पवन चक्की किस कारण से गिरी, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
