रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी सफाई दीदियों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों के परिश्रम और योगदान का सम्मान करते हुए भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राखी केवल धागा नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व का बंधन है।
